नवोदय विदयालय समिति

(क्षेत्रीय कार्यालय), शेती महामण्डल भवन,

सेनापती बापट रोड, पुणे -411 016.

 

 

।प्रशासन ।वित्त।

 ।शैक्षणिक। निर्माण । प्रशिक्षण।

 हमारें बारे में। फोटो प्रदर्शन कक्ष।

।संपर्क करे।

अंग्रेज़ी अनुवाद

 

नवोदय विदयालय योजना

  • परिचय

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986) के अनुसार भारत सरकारने इस समय 27 राज्यों और 07 संघशासित प्रदेंशो में जवाहर नवोदय विदयालय आरंभ किए है । सह-शिक्षावाले आवासीय विदयालय स्वायत्त संस्था भारत सरकार द्वारा संचलित वित्तिय सहाय संपूर्ण प्राप्त है । जवाहर नवोदय विदयालय में प्रवेश, जवाहर नवोदय विदयालय चयन  परीक्षा के माध्यम सें कक्षा छठी (VI) में दिए जाते है । इन विदयालयों में कक्षा सातवी (VII) तक शिक्षा का माध्यम मातृभाषा अथवा क्षेत्रीय भाषा है । और उसके पश्चात गणित और विज्ञान के लिए अंग्रेजी माध्यम तथा सामाजिक अध्ययन हिंदी में है । इन विदयालयों के छात्र केंद्रिय माध्यमिक शिक्षा मन्डल की कक्षा दशम (X) और द्वादश (XII) की परीक्षाओं में बैठते है ।

 

    इन विदयालयो में छात्रों को नि:शुल्क खान-पान, निवास, कपडा तथा पुस्तकों की व्यवस्था होती है । किंतु कक्षा नवम (IX) से कक्षा द्वादश(XII) तक के छात्रों से 200 (दो सौ रुपए) रुपए राशि प्रति माह फीस/शुल्क ( अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति ,/ लडकियाँ/शारीरिक दृष्टि से अपाहिज /पंगुवर्ग तथा ऐसे छात्र जिनके परिवार का उत्पन्न गरीबी रेखा के नीचे है उन्हे छोडकर ) ली जाती है ।

 

  • योजना के उद्देश:-

1. विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों के लिए प्रभावशाली, संस्कृति घटक मूल्यों का अन्तनिर्वेशन, पर्यावरण जागृति, साहसिक कार्य एवं शारीरिक शिक्षा को संम्मिलित करते हुए उत्तम, आधुनिक, गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना ।

 

2.  विदयार्थियों में तीन भाषाओं में उचित योग्यता के प्राप्ति के संबंध में सुनिश्चित करना ।

 

3.  हिंदी से अहिंदी व अहिंदी से हिंदी राज्यों में छात्रों के प्रवजन / प्रवासन / स्थानांतरण के माध्यम सें राष्ट्रीय एकता को बढावा देना ।

 

4.  प्रत्येक जिले की स्कूली शिक्षा के सामान्य रुप से उन्नयन में तथा अनुभव को बाटकर एवं सुविधाओं के केंद्रबिंदु रुपमें कार्य करना ।

 

  • पुणे संभाग की राज्यनिहाय जवाहर नवोदय विदयालयों की संख्या / सूची -  

जवाहर नवोदय विदयालय समिति के अनुसार प्रत्येक जिले में एक विदयालय चरणबध्द ढंगसे खोला गया है । सध:स्थिति भारत में 27 राज्यों और 07 केंद्रशासित प्रदेशो में कुल 588 विदयालय कार्यरत है । पुणे संभाग के कुल जवाहर नवोदय विदयालय की राज्य निहाय संख्या निम्नवत है ........

 

राज्य

संख्या

 

1. महाराष्ट्र

32+1

 

2. गोवा

02

 

3. गुजरात

25+1

 

4. दादरा व नगर हवेली

01

 

5. दमन - दीव

02

 

कुल

62+2* = 64

 

* अतिरिक्त जवाहर नवोदय विदयालयों को मान्यता मिली है, जिस जिले में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग की आबादी अधिक है।

 

 

नवोदय विदयालय समिति, (क्षेत्रीय कार्यालय), शेती महामण्डल भवन,सेनापती बापट रोड, पुणे -411 016.

020-25673683, 25673684 

वेबसाइट- www.nvsropune.gov.in,   ई मेल- nvsropune@rediffmail.com